गंगापार, अगस्त 24 -- आरक्षण के मुद्दे को लेकर दिल्ली में शान्ति पूर्वक प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारियों पर पुलिस द्वारा लाठियां चलाए जाने पर मेजा के अधिवक्ताओं में भारी रोष है। बार एसोसिएशन मेजा के अध्यक्ष श्री कांत तिवारी की अध्यक्षता में अधिवक्ताओं की हुई इस बैठक में उपस्थित रहे मंत्री मनोज कुमार शुक्ल व अन्य अधिवक्ताओं ने केन्द्र सरकार की नीतियों की जमकर निन्दा करते हुए राजस्थान की करणी सेना पर लाठी बरसाए जाने को कायरता करार देते हुए मंगलवार को सुबह ग्यारह बजे के लगभग मेजा मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन करने की बात कही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...