चाईबासा, अगस्त 24 -- चाईबासा, संवाददाता। श्रावण मास के पावन अवसर पर रविवार को श्रद्धा और भक्ति से ओत-प्रोत भव्य कावड़ यात्रा निकाली गई। श्रद्धालुओं ने करणी मंदिर से पवित्र जल कावड़ में भरकर भगवान शिव के जयकारों के साथ यात्रा की और श्री श्री बाबा सिद्धेश्वर नाथ के मंदिर पहुंचकर विधि-विधान एवं श्रद्धापूर्वक जलाभिषेक किया। इस दौरान पूरा वातावरण हर हर महादेव और बोल बम के जयघोष से गूंज उठा। कावड़ यात्रियों में महिलाओं, युवाओं एवं बच्चों की भी उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली। श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ से क्षेत्र की सुख-शांति, समृद्धि और सभी भक्तों के कल्याण की मंगलकामना की। यह भी पढ़ें- करणी मंदिर से निकली भव्य कावड़ यात्रा, बाबा सिद्धेश्वर नाथ का किया गया जलाभिषेक

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...