पाकुड़, अगस्त 7 -- लिट्टीपाड़ा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बीचामहल पंचायत के कारणघाटी गांव में बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध नकली विदेशी शराब बनाने के कारोबार का पर्दाफाश किया है। मौके से भारी मात्रा में निर्मित नकली शराब, विभिन्न ब्रांडों के स्टीकर, खाली बोतलें और लिक्विड जब्त किया गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अवैध कारोबार में संलिप्त एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। ​मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कारणघाटी निवासी 50 वर्षीय तारेस साहा व जितेन साहा अपने ठिकाने पर अवैध रूप से डुप्लीकेट अंग्रेजी शराब तैयार कर रहा है। जितेन व तारेस दोनों पिता-पुत्र बताए जाते हैं। सूचना के मिलते ही पुलिस टीम ने छापामारी की और आरोपी को रंगे हाथ धर दबोचा। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आरोपी को जेल भेज...