मुजफ्फरपुर, फरवरी 28 -- मड़वन, एक संवाददाता। करजा थाना क्षेत्र के चैनपुर पररी से शुक्रवार को सात साल का बच्चा लापता हो गया। इस संबंध में लापता ऋषिकेश कुमार की मां सोनी देवी ने शनिवार को करजा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने पुलिस को बताया कि 27 फरवरी की दोपहर करीब तीन बजे ऋषिकेश घर से कुछ दूरी पर स्थित शिव मंदिर के पास अन्य बच्चों के साथ खेलने गया था। देर शाम तक घर वापस नहीं लौटने पर खोजबीन की गई, लेकिन कोई अता-पता नहीं चला। थानेदार रामकृष्ण परमहंस ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। लापता बालक की बरामदगी के लिए छापेमारी की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...