करजा से छात्रा को किया अगवा, पांच पर केस
मुजफ्फरपुर, अगस्त 12 -- मड़वन। करजा थाना क्षेत्र के एक गांव से 17 वर्षीया छात्रा को अगवा कर लिया गया। इस संबंध में छात्रा के पिता ने करजा थाना में महम्मदपुर खाजे टोला, चैनपुर निवासी पवन कुमार, सूरज कुमार समेत पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। बताया कि आठ अगस्त को छात्रा घर से कोचिंग के लिए निकली थी। इसी दौरान आरोपितों ने अगवा कर लिया। आरोपितों से फोन पर पूछताछ की गई तो पुत्री की हत्या की धमकी दी। करजा थानेदार राम एकबाल प्रसाद ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। छात्रा की बरामदगी के लिए छापेमारी की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.