करजा से किशोरी का अपहरण, तीन नामजद
मुजफ्फरपुर, जून 10 -- मड़वन। करजा थाना क्षेत्र के एक गांव से दो जून को 14 साल की किशोरी का अपहरण कर लिया गया। मामले को लेकर परिजन ने थाना में आवेदन दिया है। इसमें तीन लोगों को आरोपित किया गया है। किशोरी की मां ने बताया कि लोन की किस्त जमा करने के लिए गई थी। घर लौटकर आई तो पुत्री गायब थी और घर में सारा सामान बिखरा हुआ था। खोजबीन के दौरान पता चला कि मुन्नी देवी अपनी बहन के पुत्र वैशाली जिले के लालगंज थाना क्षेत्र के सहदुल्लहपुर निवासी राजा कुमार और एक अन्य के साथ उनकी पुत्री का अपहरण कर लिया है। पूछताछ करने गई तो आरोपितों द्वारा गाली गलौज की गई। थानेदार रामकृष्ण परमहंस ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। छानबीन की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.