मुजफ्फरपुर, फरवरी 14 -- मड़वन, एक संवाददाता। करजा थाना क्षेत्र के पकड़ी पकोही हवाई अड्डा स्थित एक पोखर के पास से शुक्रवार देर रात पुलिस ने छापेमारी कर 300 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। मौके से एक ट्रैकर और ऑटो जब्त किया गया है। थानेदार रामकृष्ण परमहंस ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि हवाई अड्डा के समीप पोखर किनारे झाड़ियों में शराब छुपाकर रखी गई है। इसके बाद पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए स्थल की घेराबंदी कर भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की। मौके से ट्रैकर और ऑटो भी जब्त किया गया। अंधेरे का फायदा उठाकर तस्कर फरार हो गए। मामले में पांच पर नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.