मुजफ्फरपुर, अप्रैल 11 -- मड़वन, एक संवाददाता। करजा थाना क्षेत्र के पताही हवाई अड्डा के समीप एनएच-722 पर शनिवार को बेकाबू कार ने बाइक सवार को रौंद दिया। हादसे में जैतपुर थाने के भटौलिया निवासी 30 वर्षीय आयुष कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। वह बाइक सहित कुछ दूर तक घसीटता चला गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को मुजफ्फरपुर शहर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। आयुष कुमार एक दवा कंपनी में एमआर के रूप में कार्यरत है। जानकारी के अनुसार आयुष शनिवार सुबह करीब 11.30 बजे मुजफ्फरपुर से करजा की ओर जा रहा था। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने कार को घेरकर पकड़ लिया। हालांकि, चालक भागने में स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.