मुजफ्फरपुर, अप्रैल 9 -- मड़वन, एक संवाददाता। करजा थाना क्षेत्र की जियन खुर्द पंचायत के वार्ड तीन में बुधवार की देर रात चोरों ने बंद घर का ताला तोड़कर लाखों की संपत्ति चोरी कर ली। चोरों ने मुख्य द्वार की ग्रिल में लगे ताला की कुंडी तोड़कर घर में घुसे थे। गोदरेज में रखे सोने के गहने सहित लाखों की संपत्ति चोरी कर ली। गृहस्वामी पप्पू पटेल एवं बबलू पटेल दोनों भाई असम में बिजली मिस्त्री का काम करते हैं। घर पर उनकी पत्नी व बच्चे रहते हैं। वारदात के दौरान वे लोग घर से बाहर थे। गुरुवार की सुबह करीब आठ बजे पड़ोसी ने गेट खुला और ताला टूटा देखकर शोर मचाया, जिसके बाद ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। मुखिया विकास कुमार सिंह की सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। इधर, थानेदार रामकृष्ण परमहंस ने बताया कि पीड़ित परिवार की ओर से आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.