मुजफ्फरपुर, मार्च 16 -- मड़वन, एक संवाददाता। करजा थाना क्षेत्र के चैनपुर पररी बिस्कुट फैक्ट्री के समीप सोमवार को अज्ञात ट्रैक्टर की ठोकर से बाइक सवार युवक जख्मी हो गया। सूचना पर पहुंचे डायल 112 के पुलिस पदाधिकारी राजेश कुमार ने जख्मी युवक को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए एसकेएमसीएच रेफर कर दिया। बताया गया कि ट्रैक्टर की ठोकर से युवक का गला कट गया था। जख्मी युवक की पहचान करजा थाना क्षेत्र के भररा निवासी विजय सहनी के पुत्र राहुल कुमार के रूप में हुई। संबंध में थाना अध्यक्ष रामकृष्ण परमहंस ने बताया कि आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.