मुजफ्फरपुर, जनवरी 8 -- मड़वन, एक संवाददाता। करजा थाना क्षेत्र के रेवा रोड पर अख्तियारपुर के समीप गुरुवार को वाहन जांच के दौरान पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक तुर्की थाने के खरौना जयराम निवासी अमरेश कुमार व खरौनाडीह निवासी दीनानाथ कुमार है। मामले को लेकर एएसआई नवीन कुमार के बयान पर दोनों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। एएसआई ने बताया कि दोनों युवक बाइक से करजा की तरफ जा रहे थे। रुकने का इशारा किया तो भाग गए, जिसे खदेड़कर पकड़ लिया गया। जांच के दौरान बाइक चोरी की निकली। एएसआई ने बताया कि पूछताछ में दोनों युवकों ने गलत नंबर प्लेट लगाकर बाइक के उपयोग करने की बात स्वीकार की है। थानेदार रामकृष्ण परमहंस ने बताया कि मामला दर्ज कर गिरफ्तार दोनों आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

हिंदी ...