मुजफ्फरपुर, मार्च 19 -- मड़वन, एक संवाददाता। करजा थाना क्षेत्र के पकड़ी पकोही में बुधवार की रात चोरों ने घर से लाखों की संपत्ति चोरी कर ली। खिड़की के रास्ते घर में घुसे चोरों ने सूटकेस, बक्सा, बैग आदि खोलकर उसमें रखे गहने लेकर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची डायल 112 की पुलिस टीम ने जांच पड़ताल की। पीड़ित पकड़ी पकोही निवासी चंदेश्वर राय ने पुलिस को बताया कि कुछ कमरों की खिड़की में ग्रिल नहीं लगी है। बुधवार की रात परिवार के सदस्य सो गए। इसी दौरान चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। सुबह में चोरी की जानकारी हुई। थानेदार रामकृष्ण परमहंस ने बताया कि चोरों की पहचान की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.