मुजफ्फरपुर, अप्रैल 15 -- मड़वन, एक संवाददाता। करजा थाना क्षेत्र के एक गांव में 14 अप्रैल को 15 साल के किशोर ने साढ़े तीन साल की बच्ची से दुष्कर्म किया। उसके साथ दरिंदगी भी की, जिससे उसके प्राइवेट पार्ट पर गहरा जख्म हो गया। इसके बाद बच्ची को लहूलुहान हालत में घर लाकर छोड़ दिया। आरोपित पीड़िता का चचेरा भाई है। मामले को लेकर बच्ची की मां ने बुधवार को करजा थाना में केस दर्ज कराया है। इसमें किशोर को आरोपित किया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित किशोर को हिरासत में ले लिया है। पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया कि 14 अप्रैल को राशन लेने गई थी। इसी बीच बच्ची को घर से बुलाकर ले गया। वापस राशन लेकर घर पहुंची तो बच्ची दादी के पास बैठी थी और उसके प्राइवेट पार्ट से खून निकल रहा था। बच्ची से पूछताछ की तो बताया कि आरोपित ने जख्मी कर दिया। आरोपित...