मुजफ्फरपुर, मार्च 11 -- मड़वन। एक संवाददाता करजा थाना क्षेत्र के मड़वन-टेढ़िया पुल के समीप बुधवार को छापेमारी कर पुलिस ने भारी मात्रा में विदेशी शराब जब्त की। मौके से चार धंधेबाजों को गिरफ्तार किया गया। साथ ही एक ट्रक, एक बोलेरो और दो मालवाहक पिकअप को भी जब्त किया गया।मामले में थानाध्यक्ष रामकृष्ण परमहंस के बयान पर करजा थाना में गिरफ्तार चारों आरोपितों सहित आठ अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। 83 कार्टन में रखी शराब की कुल मात्रा 736 लीटर 200 एमएल बताई गई है। दर्ज मामले के अनुसार, करजा पुलिस को मध निषेध इकाई पटना से सूचना मिली थी कि मड़वन-टेढ़िया पुल के समीप पानापुर की ओर जाने वाली सड़क पर शराब धंधेबाजों की ओर से भारी मात्रा में विदेशी शराब मंगाकर उतारी जा रही है। सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापेमारी की। पु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.