मुजफ्फरपुर, मई 17 -- मडवन, एक संवाददाता। करजा थाना क्षेत्र की जियन खुर्द पंचायत के वार्ड-15 मड़वन खुर्द में रविवार को संदिग्ध स्थिति में युवक की मौत हो गई। मृतक सीतामढ़ी जिले के रुन्नीसैदपुर थाना क्षेत्र के बैरागढ़ निवासी रामचंद्र राम का पुत्र मनोज राम (44) था। वह लगभग 15 वर्षों से मड़वन स्थित ससुराल में रह रहा था। चचेरे भाई सुरेंद्र बंजारा ने मनोज की पत्नी व साले पर हत्या का आरोप लगाया है।सूचना पर पहुंची करजा पुलिस ने छानबीन की। वहीं, एफएसएल की टीम ने घटनास्थल से नमूने लिए। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया। एसआई बालेश्वर राणा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण पता चल सकेगा। यह भी पढ़ें- करजा : युवक की संदिग्ध स्थिति में मौत, पत्नी और साले पर हत्या का आरोप थानेदार रामकृष्ण परमहंस ने बता...