मुजफ्फरपुर, फरवरी 26 -- मड़वन, एक संवाददाता। तुर्की थाना क्षेत्र के खरौना मठ के समीप से बुधवार की रात करजा पुलिस ने हत्या के फरार आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। आरोपित तुर्की थाना क्षेत्र के खरौना निवासी सुभाष चौधरी का पुत्र भुचुल चौधरी है। बताया जाता है कि 2025 में मॉब लिंचिंग की घटना में चोर-चोर का हल्ला कर एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। मामले में करजा थानेदार रामकृष्ण परमहंस के बयान पर आठ लोगों को नामजद तथा 50-60 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। घटना के बाद से भुचुल चौधरी फरार चल रहा था। करजा थानेदार ने बताया कि सूचना के आधार पर बुधवार की रात खरौना मठ के पास छापेमारी कर आरोपित को गिरफ्तार किया गया। गुरुवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.