करजा : दो बाइक टकराई, तीन जख्मी
मुजफ्फरपुर, अप्रैल 9 -- मड़वन, एक संवाददाता। करजा थाना क्षेत्र के अख्तियारपुर के समीप बुधवार की शाम 6.30 बजे दो बाइक आमने-सामने टकरा गई। हादसे में तीन लोग घायल हो गए, जिसमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से तीनों को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से चिकित्सकों ने तीनों को एसकेएमसीएच रेफर कर दिया। जख्मी करजा थाना क्षेत्र के गवसरा निवासी अमरनाथ सहनी है, जबकि दो की पहचान नहीं हो सकी है। बताया जाता है कि एक बाइक पर सवार दो लोग मुजफ्फरपुर की तरफ से करजा जा रहे थे। वहीं, एक बाइक पर सवार युवक करजा की ओर से मड़वन जा रहा था। थानेदार रामकृष्ण परमहंस ने बताया कि दोनों बाइक जब्त कर ली गई है। दो घायलों की पहचान नहीं हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.