मुजफ्फरपुर, मार्च 13 -- मड़वन, एक संवाददाता । करजा थाना क्षेत्र के पकड़ी स्थित तिरहुत नहर में साइकिल सहित गिरने से एक वृद्ध की मौत हो गई। उनकी पहचान पकड़ी पकोही गांव निवासी सब्जी विक्रेता प्रभु साह (64) के रूप में हुई है। वह दुखित साह के पुत्र थे। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से काफी मशक्कत के बाद नहर से शव को निकाला और पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया।परिजनों ने पुलिस को बताया कि प्रभु साह साइकिल से किसी काम से बाहर गए थे। वहां से घर पकड़ी पकोही लौटने के दौरान उनकी साइकिल तिरहुत नहर की रेलिंग से टकरा गई। रेलिंग क्षतिग्रस्त होने के कारण उनका संतुलन बिगड़ गया और वह साइकिल सहित नहर में जा गिरे। नहर में पानी का बहाव तेज होने के कारण वह गिरने के बाद बहते हुए करीब आधा किमी दूर तक चले गए। घटना...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.