मुजफ्फरपुर, अगस्त 1 -- मड़वन, एक संवाददाता। करजा थाना क्षेत्र के एक गांव से 28 जुलाई को 16 वर्षीया छात्रा को अगवा कर लिया गया। छात्रा घर से स्कूल जाने के लिए निकली थी। छात्रा की मां के आवेदन पर करजा पुलिस ने पार कोदरिया निवासी अमरजीत कुमार और प्रमोद राय के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। परिजनों ने आरोपितों से संपर्क किया तो डेढ़ लाख रुपये फिरौती मांगी। रुपये नहीं देने पर छात्रा की हत्या कर देने की धमकी दी गई। इस बीच शुक्रवार को पुलिस की दबिश पर छात्रा को करजा चौक के समीप छोड़कर दोनों आरोपित फरार हो गए, जहां से पुलिस ने छात्रा को बरामद कर लिया। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: स्कूल गई छात्रा का अपहरण, तीन के खिलाफ केस इसी दौरान छात्रा के पिता नशे की हालत में थाना पहुंचे और छात्रा को जबरन अपने साथ ले जाने का प्रयास करने लगे। रोकने पर पुलिसकर्मियों क...