मुजफ्फरपुर, जून 11 -- मड़वन। करजा थाना क्षेत्र के गोपालपुर में गुरुवार सुबह रसोई गैस रिसाव से भड़की आग में तीन घर जलकर राख हो गए। इस दौरान सिलेंडर विस्फोट कर गया। सूचना पर पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया। अग्निपीड़ितों में जयकरण राम, शिवनाथ राम व नागेंद्र राम शामिल हैं। जानकारी के अनुसार जयकरण राम के किचन में चाय बनाने के दौरान रेगुलेटर में आग लग गई। कुछ देर में सिलेंडर विस्फोट कर गया, जिससे आग पूरी तरह भड़क गई, जब तक लोग समझ पाते आग ने तीन घरों को चपेट में ले लिया। राजस्व कर्मचारी ने मौके पर पहुंचकर क्षति का आकलन किया है। यह भी पढ़ें- गैस सिलेंडर में लगी आग, डेढ़ घंटे तक मची अफरा-तफरी मुखिया शिवपूजन सहनी व पंसस सरस्वती देवी ने अंचल प्रशासन से राहत की मांग की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...