मुजफ्फरपुर, जून 23 -- मड़वन। करजा थाना क्षेत्र के कटहां से पुलिस ने कट्टा लहराने में सोनू कुमार को गिरफ्तार कर लिया। युवक का हथियार के साथ वीडियो वायरल हुआ था, जिसके आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की। हालांकि, हथियार बरामद नहीं हुआ। पूछताछ में युवक ने बताया कि वह एक भोज में शामिल होने गया था, जहां उसने किसी अन्य व्यक्ति का कट्टा ले लिया था। उसी दौरान किसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। थानेदार रामकृष्ण परमहंस के बयान पर युवक के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। यह भी पढ़ें- करजा : कट्टा लहराने में युवक गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...