करजाईन में श्रद्धा के साथ मनाया गया वट सावित्री व्रत, वट वृक्ष की पूजा कर मांगा अखंड सौभाग्य
सुपौल, मई 16 -- करजाईन बाजार, संवाददाता। करजाईन बाजार सहित आसपास के क्षेत्रों में शनिवार को वट सावित्री व्रत श्रद्धा और धार्मिक उत्साह के साथ मनाया गया। सुहागिन महिलाओं ने पति की लंबी उम्र, अखंड सौभाग्य और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना के साथ दिनभर उपवास रखकर वट वृक्ष की पूजा-अर्चना की। सुबह से ही विभिन्न गांवों और पूजा स्थलों पर महिलाओं की आवाजाही शुरू हो गई थी। पारंपरिक परिधान और श्रृंगार में सजी महिलाएं पूजा सामग्री के साथ वट वृक्ष के नीचे पहुंचीं और विधि-विधान से पूजा की। व्रत कथा सुनने के बाद महिलाओं ने वट वृक्ष की परिक्रमा कर सुख-समृद्धि की कामना की। यह भी पढ़ें- करजाईन में श्रद्धा के साथ मनाया गया वट सावित्री व्रत, वट वृक्ष की पूजा कर मांगा अखंड सौभाग्य महिलाओं ने बताया कि वट सावित्री व्रत दांपत्य जीवन की खुशहाली और पति की दीर्घाय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.