चंदौली, जून 1 -- धीना (चंदौली), हिन्दुस्तान संवाद। धीना थाना क्षेत्र के करजरा गांव में पांच वर्षीय कार्तिक सिंह की मौत के मामले में सोमवार को नया मोड़ आ गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसके सीने पर गंभीर चोट लगने से मौत होने की बात सामने आई है। इस मामले में मृतक कार्तिक के बुआ के नाबालिग बेटे पर हत्या करने का आरोप है। पुलिस नाबालिग को पकड़कर पूछताछ कर रही है। करजरा गांव निवासी कृष्णा सिंह की चचेरी बहन का नाबालिग बेटा गर्मी की छुट्टियां बिताने के लिए जौनपुर जिले से करजरा गांव एक सप्ताह पहले से आया हुआ है। बताया जा रहा है कि कुछ दिनों पहले नाबालिग आरोपी और मृतक मोबाइल पर पबजी गेम खेलते थे। इसी को लेकर दोनों आपस में उलझ जाते थे। मृतक कार्तिक चंचल स्वभाव का था। वह नाबालिग को गाली दे दिया था। इसी बात को लेकर आरोपी मृतक कार्तिक से नाराज रहने लग...