प्रयागराज, अप्रैल 28 -- करछना विधायक पीयूष रंजन निषाद की एक बार फिर हत्या का प्रयास किया गया। आरोप है कि नगर निगम सीएनबी प्लांट के सामने उनकी गाड़ी पर हाइवा चढ़ाने का प्रयास किया गया। हालांकि, विधायक और उनके अंगरक्षक बाल-बाल बच गए। गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। नैनी थाने की पुलिस अज्ञात हाइवा चालक के खिलाफ हत्या का प्रयास समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। विधायक पीयूष रंजन निषाद की तहरीर के मुताबिक, वह सोमवार की रात करीब साढ़े 11 बजे अरैल बांध रोड से ओमेक्स सिटी की ओर जा रहे थे। आरोप है कि रास्ते में नगर निगम सीएनबी प्लांट के समाने हाइवा ट्रक चालक ने उन्हें और सरकारी सुरक्षाकर्मियों को जान से मारने की नीयत से गाड़ी में दाहिने साइड से हाइवा चढ़ाने का प्रयास किया। यह भी पढ़ें- करछना विधायक की गाड़ी पर चढ़ाया हाइवा, हत्या का प्रयास उस जगह...