प्रयागराज, अप्रैल 28 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। करछना विधायक पीयूष रंजन निषाद का एकबार फिर हत्या का प्रयास किया गया। आरोप है कि नगर निगम सीएनबी प्लांट के सामने उनकी गाड़ी पर हाइवा चढ़ाने का प्रयास किया गया। हालांकि, विधायक और उनके अंगरक्षक बाल-बाल बच गए, जबकि उनकी गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। नैनी थाने की पुलिस अज्ञात हाइवा चालक के खिलाफ हत्या का प्रयास समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी है।विधायक पीयूष रंजन निषाद की तहरीर के मुताबिक, वह सोमवार की रात करीब साढ़े 11 बजे अरैल बांध रोड से ओमेक्स सिटी की ओर जा रहे थे। आरोप है कि रास्ते में नगर निगम सीएनबी प्लांट के समाने हाइवा ट्रक चालक ने विधयक और उनके सरकारी सुरक्षा कर्मियों को जान से मारने की नियत से गाड़ी में दाहिने साइड से हाइवा ट्रक चढ़ाने का प्रयास किया। हालांकि, उस जगह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.