गंगापार, मार्च 9 -- शासन की पहल पर किसानों की जमीन से जुड़े अभिलेखों को डिजिटल और पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से तहसील करछना में फॉर्मर रजिस्ट्री का कार्य तेजी से चल रहा है। अब तक करीब 50 हजार किसानों की फॉर्मर रजिस्ट्री पूरी की जा चुकी है। राजस्व विभाग की ओर से गांव-गांव जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है। लेखपाल ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर किसानों को स्मार्ट रजिस्ट्री की प्रक्रिया और उसके लाभ के बारे में जानकारी दे रहे हैं। साथ ही अधिक से अधिक किसानों को इसमें भाग लेने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।अधिकारियों के अनुसार स्मार्ट रजिस्ट्री से जमीन संबंधी अभिलेख सुरक्षित रहेंगे और भविष्य में किसी प्रकार के विवाद की संभावना भी कम होगी। किसानों में इस योजना को लेकर उत्साह देखा जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.