करछना में 450 रसोइयों को मिला कैशलेस चिकित्सा कार्ड
गंगापार, अगस्त 23 -- ब्लॉक सभागार करछना में रविवार को पीएम पोषण योजना के तहत कार्यरत रसोइयों का सम्मान समारोह एवं कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि विधायक पीयूष रंजन निषाद ने विकासखंड की 450 रसोइयों को कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरित किए। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में बच्चों को समय से पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने में रसोइयों की भूमिका अहम है। कार्ड के जरिए रसोइया और उनके परिवार को पांच लाख रुपये तक के इलाज की सुविधा मिलेगी। कार्यक्रम में विधायक ने रक्षाबंधन से पहले सभी 450 रसोइयों को सोलर लाइट देने की घोषणा भी की। कार्यक्रम में रविंद्र नाथ मिश्रा, बृजेश कुमार यादव, रंजीत कुमार शर्मा, विनय कुमार सिंह, प्रमिला शर्मा, सुनीता देवी, खंड शिक्षा अधिकारी शैलपति यादव, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि कमलेश द्विवेदी, लक्ष्मी शंकर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.