गंगापार, अप्रैल 10 -- स्कूल चलो अभियान के तहत बीआरसी करछना से ब्लॉक मुख्यालय तक शुक्रवार को छात्राओं की जागरूकता रैली निकाली गई। रैली को करछना ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि कमलेश द्विवेदी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में छात्राओं ने शिक्षा के महत्व और शत-प्रतिशत नामांकन के लिए लोगों को प्रेरित किया। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी अमित मिश्रा, शिव बहादुर यादव, नरेश कुमार सोनकर, मनोज कुमार मिश्रा और राघवेंद्र नारायण मिश्रा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.