गंगापार, मार्च 26 -- कौंधियारा और करछना क्षेत्र में पेट्रोल पंपों पर भारी भीड़ और अव्यवस्था से लोग परेशान हैं। गुरुवार को करछना तहसील के कौंधियारा और करछना क्षेत्र में पेट्रोल-डीजल के लिए अफरातफरी का माहौल रहा। हनुमानपुर पेट्रोल पंप पर सैकड़ों की भीड़ उमड़ पड़ी, जिससे वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। भीषण गर्मी में लोग घंटों अपनी बारी का इंतजार करते रहे, जिससे बुजुर्गों और किसानों को ज्यादा परेशानी हुई। सूचना पर भुंडा चौकी से पहुंचे सिपाही ने एक साइड से वाहनों को निकलवाने का प्रयास किया, जिससे जाम की स्थिति कुछ हद तक नियंत्रित हुई। चार पहिया वाहनों को डीजल भराने में काफी समय लगा। वहीं कौंधियारा क्षेत्र के देवरी स्थित एचपी पेट्रोल पंप पर करीब 15 दिनों से पेट्रोल-डीजल नहीं है, जिससे संकट और गहरा गया है। अफवाहों के चलते भीड़ बढ़ती रही, हालांकि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.