करछना में नहर किनारे मिला नवजात का शव
गंगापार, जून 5 -- थाना क्षेत्र के नहर कोठी के समीप गुरुवार को नहर किनारे एक नवजात शिशु का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सुबह वहां से गुजर रहे एक राहगीर की नजर शव पर पड़ी तो उसने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही करछना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, नवजात का शव नहर के किनारे झाड़ियों के पास पड़ा हुआ था। शव मिलने की खबर आसपास के गांवों में फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने आवश्यक जांच-पड़ताल के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी करछना प्रवीण गौतम ने बताया कि नवजात की पहचान नहीं हो सकी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मृत्यु के कारणों का पता चल सकेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.