गंगापार, अप्रैल 13 -- करछना क्षेत्र में रसोई गैस की किल्लत ने आम जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। बीते पखवाड़े से सिलेंडर की आपूर्ति बाधित होने के चलते उपभोक्ताओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हालात यह हैं कि गैस एजेंसियों पर सुबह से ही लंबी कतारें लग रही हैं, लेकिन अधिकांश लोगों को मायूस होकर लौटना पड़ रहा है। स्थानीय गैस एजेंसियों पर प्रतिदिन खाली सिलेंडर लेकर पहुंचे उपभोक्ताओं की भीड़ उमड़ रही है। बुकिंग के बावजूद समय पर गैस न मिलने से लोगों में आक्रोश है। कई जगह केवाईसी का बहाना बनाकर आपूर्ति टालने की शिकायतें भी सामने आ रही हैं। यह भी पढ़ें- पराली जलाने के 631 मामले चिन्हित, किसानों पर होगी कार्रवाई शादी-विवाह के सीजन में स्थिति और गंभीर हो गई है, जहां लोगों को समारोह की तैयारियों में दिक्कतों का सामना करना पड़ ...