करछना में ईंट-भट्ठे पर नशे का कारोबार, छह गिरफ्तार
गंगापार, अगस्त 30 -- नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में करछना पुलिस को रविवार रात बड़ी सफलता मिली। बरदहा-कोहड़ार मार्ग स्थित विजय सिंह के ईंट-भट्ठे के पास पुलिस ने घेराबंदी कर छह लोगों को गिरफ्तार किया। तलाशी में आरोपियों के कब्जे से 647 ग्राम अल्प्राजोलम पाउडर, कागज की 84 पुड़िया में करीब 17 ग्राम और पालीथीन की 13 पुड़िया में करीब 8.2 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पुलिस ने नशीले पदार्थों की बिक्री से जुड़ी 2400 रुपये की नकदी भी बरामद करने का दावा किया है। पुलिस के मुताबिक उपनिरीक्षक विकास सिंह टीम के साथ गांधी आश्रम के पास संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि बरदहा की सीमा के पास ईंट-भट्ठे के समीप कुछ लोग नशीला पदार्थ लेकर बिक्री के लिए एकत्र हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.