गंगापार, मई 6 -- मंगलवार देर शाम अचानक बदले मौसम ने जहां भीषण गर्मी से राहत दिलाई, वहीं तेज आंधी और बारिश ने लोगों की मुश्किलें भी बढ़ा दीं। क्षेत्र में करीब आधे घंटे तक चली तेज हवाओं के साथ बारिश से कई गांवों में जनजीवन प्रभावित रहा। दिन में हल्की बूंदाबांदी के बाद शाम को आई तेज आंधी से फत्तेपुर,अकोढ़ा, हिंदूपुर, चनैनी, रामपुर, मुंगारी, बसरिया, बरदहा, भड़ेवरा, कौवा, भीरपुर, बसही और आसपास के गांवों में बिजली आपूर्ति घंटों बाधित रही। आंधी के चलते कई स्थानों पर टीन शेड उड़ गए, पेड़ों की डालियां टूटकर सड़कों पर गिर पड़ीं, जिससे आवागमन में दिक्कत हुई। बारिश के कारण सड़कों पर जलजमाव की स्थिति बन गई। यह भी पढ़ें- तेज हवा संग बारिश, टीन शेड और छप्पर उड़े शादी-विवाह वाले घरों में भी तैयारियों पर असर पड़ा, जबकि ईंट भट्ठा संचालकों और ईंट पथाई करने व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.