गंगापार, अप्रैल 21 -- करछना बाजार में लगातार बढ़ती जाम की समस्या से आमजन त्रस्त हैं। सोमवार देर शाम हालात तब और बिगड़ गए जब कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में लोग दोपहिया और चारपहिया वाहनों से बाजार क्षेत्र में पहुंचने लगे। देखते ही देखते सड़कों पर लंबा जाम लग गया, जिसमें स्कूली बच्चे, नौकरीपेशा और जरूरी कार्य से निकले राहगीर घंटों फंसे रहे। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए करछना पुलिस मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह यातायात को सुचारु कराया, लेकिन यह राहत अस्थायी ही साबित हो रही है। बाजार के आसपास स्थित थाना, तहसील, बैंक और अन्य सरकारी कार्यालयों में आने वाले लोग अपने वाहन सड़कों के किनारे बेतरतीब खड़े कर देते हैं, जिससे मार्ग संकरा हो जाता है और जाम की समस्या विकराल रूप ले लेती है। यह भी पढ़ें- जाम की समस्या से...