करछना-कोहड़ार मार्ग पर पलटा गिट्टी लदा डंपर, यातायात बाधित
गंगापार, जून 19 -- करछना-कोहड़ार मार्ग पर गुरुवार देर रात गिट्टी लदा डंपर अनियंत्रित होकर पलट गया। सड़क पर गिट्टी फैलने से आवागमन प्रभावित हुआ और राहगीरों को घंटों परेशानी झेलनी पड़ी। करछना-कोहड़ार मार्ग पर स्टेट बैंक के समीप गुरुवार देर रात गिट्टी लदा एक डंपर पलट गया। हादसे के बाद सड़क पर बड़ी मात्रा में गिट्टी बिखर गई, जिससे यातायात बाधित हो गया। शुक्रवार सुबह सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात व्यवस्था संभाली। सड़क पर डंपर पड़े होने से वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा, हालांकि पुलिस ने वैकल्पिक व्यवस्था कर जाम की स्थिति नहीं बनने दी। दोपहर करीब दो बजे क्रेन की मदद से डंपर को हटाकर मार्ग को आंशिक रूप से खाली कराया गया। इसके बाद यातायात धीरे-धीरे सामान्य हो सका। तेज धूप के बीच पुलिसकर्मी घंटों मौके पर डटे रहे और मार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.