करछना के फायरमैन विवेक को राष्ट्रपति वीरता पदक
गंगापार, अगस्त 14 -- कैथी चौराहा निवासी और पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ के उत्तर प्रदेश अग्निशमन एवं आपात सेवा विभाग में फायरमैन के पद पर कार्यरत विवेक कुमार पटेल को साहसपूर्ण कार्य और कर्तव्यनिष्ठा के लिए भारत सरकार ने राष्ट्रपति वीरता पदक से सम्मानित करने की घोषणा की है। विवेक ने आगजनी व अन्य आपात परिस्थितियों में जोखिम उठाकर लोगों की जान बचाने तथा राहत-बचाव कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। साधारण किसान परिवार से आने वाले विवेक के पिता राजेंद्र प्रसाद पटेल किसान हैं। उन्होंने बताया कि विवेक में बचपन से ही दूसरों की मदद करने और संकट में आगे बढ़कर बचाव कार्य करने का जज्बा रहा है। यह भी पढ़ें- स्वतंत्रता दिवस 2026 पर 1,057 पुलिस, अग्निशमन, होमगार्ड एवं जेल कर्मियों को वीरता और सेवा पदक यह भी पढ़ें- बिहार के 18 पुलिस अफसर-कर्मियों को राष्ट्रपति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.