रांची, अप्रैल 25 -- मांडर, प्रतिनिधि। मांडर-बुढ़मु पथ पर करगे के पास शनिवार को हुए एक सड़क हादसे में तीन लोग घायल हो गए। बताया जाता है कि करमदाहा से करगे की ओर पैदल जा रहे 35 वर्षीय सोनी मुंडा, 26 वर्षीय अंगनी उरांव और 40 वर्षीय मंगरू मुंडा को पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार मारुति कार ने अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तुरंत इलाज के लिए रेफरल अस्पताल मांडर पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद सोनी मुंडा और अंगनी उरांव की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें रांची स्थित रिम्स रेफर कर दिया गया, जबकि मंगरू मुंडा का इलाज स्थानीय स्तर पर चल रहा है। यह भी पढ़ें- ऑटो पलटने से तीन लोग गम्भीर घायल,एक रेफर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.