करगिल वीरों के बलिदान से प्रेरणा लेकर राष्ट्रसेवा का लें संकल्प
गंगापार, जुलाई 25 -- मदन मोहन मालवीय इंटर कॉलेज में शनिवार को करगिल विजय दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके अदम्य साहस और बलिदान को याद किया गया। वक्ताओं ने छात्रों से राष्ट्रप्रेम और देश की एकता-अखंडता की रक्षा का संकल्प लेने का आह्वान किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य मदन मोहन शंखधर ने कहा कि कारगिल विजय भारतीय सैनिकों के अदम्य शौर्य, साहस और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि देश की आन, बान और शान की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीरों का बलिदान सदैव प्रेरणा देता रहेगा। उन्होंने उरी सेक्टर, टाइगर हिल, टोलोलिंग पोस्ट और मस्कोह सेक्टर में भारतीय सेना की वीरगाथाओं का उल्लेख करते हुए शहीदों को नमन किया। यह भी पढ़ें- कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को किया गया याद शिक्षकों ने भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.