करगिल विजय दिवस पर वीर शहीदों को दी श्रद्धांजलि
मुरादाबाद, जुलाई 27 -- एमआईटी वर्ल्ड स्कूल, रामगंगा विहार में करगिल विजय दिवस पर कक्षा नौ के छात्र अब्दुला अली खान ने करगिल युद्ध के वीर सैनिकों के अदम्य साहस, शौर्य और बलिदान पर प्रकाश डालते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रधानाचार्या डॉ. मंजुला काम्बोज ने कहा कि 26 जुलाई भारतीय सेना की ऐतिहासिक विजय राष्ट्र के प्रति समर्पण की प्रतीक है। अंत में सभी ने वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके बलिदान को सदैव स्मरण रखने का संकल्प लिया। विद्यालय प्रशासन ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। मंच संचालन अवनी शर्मा ने किया। यह भी पढ़ें- कारगिल विजय दिवस पर चित्रकला के जरिए शहीदों को श्रद्धांजलि यह भी पढ़ें- कैंडल जुलूस निकालकर शहीदों को अभाविप ने दी श्रद्धांजलि
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.