करगिल रणबांकुरों का पराक्रम देश के स्वाभिमान का अमिट अध्याय
कानपुर, जुलाई 26 -- कानपुर। भारतीय सेना के अद्वितीय शौर्य, अदम्य साहस और सर्वोच्च बलिदान के प्रतीक करगिल विजय दिवस के मौके पर भाजपा उत्तर और दक्षिण जिला संगठन के अलावा विधायकों ने अलग-अलग स्थानों पर कार्यक्रम कर रणबांकुरों को याद किया। शहीदों की याद में करगिल स्मृति गेट पर भाजपा उत्तर ने कैंडिल जलाई। कहा कि करगिल के रणबांकुरों का पराक्रम देश के स्वाभिमान का अमिट अध्याय है। भाजपा दक्षिण जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह और प्रदेश पूर्व सैनिक संयुक्त संस्था के बैनर तले श्याम नगर स्थित दुर्गा पैलेस में आयोजन हुआ। शिवराम सिंह ने करगिल युद्ध के वीर योद्धाओं एवं पूर्व सैनिकों को सम्मानित कर उनके प्रति राष्ट्र की कृतज्ञता व्यक्त की। कहा कि आज का दिन उन अमर शहीदों के प्रति श्रद्धा और कृतज्ञता प्रकट करने का अवसर है। यहां पूर्व डीजीपी सुलखान सिंह जी, पूर्व डी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.