कानपुर, जुलाई 26 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय में एनसीसी और शारीरिक शिक्षा विभाग की ओर से करगिल विजय दिवस के अवसर पर विशाल साइकिल रैली का आयोजन किया गया। इसकी थीम पैडल फॉर प्राइड, राइड फॉर द नेशन रही। सुबह आठ बजे रैली शाहू जी महाराज वाटिका से गंगा बैराज होते हुए विवि कैम्पस के हेलीपैड पर समाप्त हुई। इस दौरान एनसीसी कैडेट्स वंदे मातरम और भारत माता की जय के उद्घोष लगाते रहे। अंत में सभी ने दो मिनट का मौन रख करगिल शहीदों को श्रद्धांजलि दी।रैली का शुभारंभ विवि के कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक और रजिस्ट्रार राकेश कुमार मिश्रा ने हरी झंडी दिखाकर किया। यह भी पढ़ें- कैडेटों ने निकाली देशभक्ति रैली प्रो. पाठक ने कहा कि करगिल के वीर सपूतों ने देश की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए। वे युवाओं में देशभक्ति, ...