पटना, जुलाई 4 -- Prashant Kishor Bankipur: जन सुराज पार्टी (जेएसपी) के नेता प्रशांत किशोर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के गढ़ बांकीपुर विधानसभा सीट के उप-चुनाव से खुद जीवन का पहला चुनाव लड़ने जा रहे हैं। चुनाव रणनीतिकार के तौर पर कई नेताओं और दलों का चुनाव देख चुके प्रशांत अपनी पार्टी को बिहार विधानसभा के नवंबर के चुनाव में एक सीट नहीं जिता सके थे। पीके ने विधानसभा के मेन चुनाव में रोहतास की करगहर सीट और वैशाली की राघोपुर सीट से अपने लड़ने का माहौल बनाया था, लेकिन ऐन-केन-प्रकारेण लड़े नहीं। चुनावी जादूगर होने का पीके का जलवा का गुब्बारा जब लबालब भरा था, तब वो करगहर या राघोपुर लड़ने का मौका चूक गए। अब जब सीएम सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बीजेपी बिहार में गठबंधन सरकार चला रही है, तब 31 सालों से भाजपा के कब्जे वाली बांकीपुर सीट से उप-चुनाव में...