बोकारो, जनवरी 16 -- करगली। फुसरो के सुभाष नगर स्थित फील्ड क्वारी मैदान पर क्रिकेट गतिविधियों की शुरुआत होने जा रही है। वर्षों से उपेक्षित पड़े इस मैदान में 18 जनवरी को दोस्ताना क्रिकेट मैच खेला जाएगा, जो 27 जनवरी से शुरू होने वाले स्व राजेंद्र प्रसाद सिंह एवं स्व महेंद्र कुमार विश्वकर्मा क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच होगा। दोस्ताना मुकाबले में बेरमो विधायक कुमार जयमंगल, पुलिस-प्रशासन, सीसीएल ढोरी व बीएंडके एरिया के अधिकारी तथा पत्रकारों की टीमें भाग लेंगी। उद्घाटन अवसर पर चार टीमें मैदान में उतरेंगी और इसी दिन फाइनल भी खेला जाएगा। आयोजन कांग्रेस नेता अरुण सिंह द्वारा किया जा रहा है। सफल बनाने में पूर्व वार्ड पार्षद अशोक अग्रवाल व लीलधारी गुप्ता सहित कई गणमान्य लोग सहयोग कर रहे हैं। सदस्य सुनील कुमार, संतोष पातर, विक्रम, हर्ष, चंदन, श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.