बोकारो, जून 3 -- करगली। फुसरो नगर परिषद क्षेत्र के करगली नावाखाली पाड़ा निवासी केशु नायडू की पत्नी गीता देवी, जो बीते 1 जून 2026 से लापता थीं, अब सकुशल अपने घर वापस लौट आई हैं। जानकारी के अनुसार, गीता देवी धनबाद में मिलीं। परिजनों को सूचना मिलने के बाद उन्हें सुरक्षित घर वापस लाया गया। घर लौटने से परिवार के सदस्यों ने राहत की सांस ली है और खुशी का माहौल है। परिजनों ने उनकी खोज में सहयोग करने वाले सभी के प्रति आभार व्यक्त किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...