करकौली के बीहड़ में लगी आग, ग्रामीणों में छाई दहशत
फिरोजाबाद, मई 22 -- मटसेना थाना क्षेत्र के गांव करकौली के बीहड़ में अचानक आग लग गई। तेज हवा के साथ आग की पलटें उठती देखकर ग्रामीणों में दहशत छा गई। ग्रामीण एकत्रित होकर आग बुझाने में जुट गए। सूचना मिलने पर इलाका पुलिस और फायर स्टेशन के जवान तीन दमकल गाड़ी लेकर पहुंच गए। उन्होंने आग बुझाने के प्रयास किए लेकिन कामयाबी नहीं मिली। देर रात तक आग सुलगती रही। जिला मुख्यालय से 15 किलोमीटर दूर करकौली गांव बसा हुआ है। गांव से सटा हुआ काफी क्षेत्रफल में बीहड़ है। शुक्रवार दोपहर अचानक बीहड़ में खड़े घास-फूंस और पौधों में आग लग गई। धुआं के साथ आग की लपटें उठने लगी। यह भी पढ़ें- अरावली पहाड़ी में लगी आग पर नौ घंटे में काबू पाया जानकारी होने पर ग्रामीणों की भीड़ मौके की ओर दौड़ पड़ी। ग्रामीण मिट्टी और पौधों से आग बुझाने में जुट गए लेकिन कामयाबी नहीं मिल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.