करकरी नदी पर पुल निर्माण की कवायद तेज
रांची, जून 19 -- अड़की, प्रतिनिधि। अड़की प्रखंड के तोड़ांग पंचायत अंतर्गत बांदूगढ़ा और लेबेद गांव के बीच करकरी नदी पर प्रस्तावित पुल निर्माण को लेकर ग्रामीणों की एक महत्वपूर्ण बैठक शनिवार को आयोजित की गई। बैठक में पुल निर्माण कार्य से जुड़ी विभिन्न आशंकाओं, सुझावों और तकनीकी पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही ग्रामीणों की शंकाओं का समाधान करने का प्रयास किया गया। बैठक में झामुमो जिला प्रवक्ता सह विधायक प्रतिनिधि मनोज मंडल ने कहा कि पुल निर्माण होने से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में काफी सुविधा होगी और क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी।
पुल निर्माण की आवश्यकता उन्होंने ग्रामीणों से विकास कार्यों में सहयोग करने की अपील की। इस दौरान ग्रामीणो को जानकारी दी गई कि लगभग एक वर्ष पूर्व क्षेत्र के 12 गांवों के ग्रामीणों ने विधायक विकास कुमार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.