चाईबासा, जनवरी 6 -- चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम जिला के सदर प्रखंड अंतर्गत करकट्टा गांव में ग्रामीण मुंडा विजय सिंह सुंडी की अध्यक्षता में ग्राम सभा का आयोजन किया गया। मौके पर पर्व त्योहारों व पूजा -पाठ को लेकर गहन विचार-विमर्श करने के उपरांत ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से दाअः गामा 19 जनवरी, बोड़बोंजी 11 फरवरी, मांगे पर्व 23 फरवरी व बाः पर्व 28 फरवरी 2026 को मनाने का निर्णय लिया गया। इन सारे कार्यक्रमों को लेकर ग्रामीण काफी उत्साहित हैं और इसकी तैयारी में लगे हुए हैं, उक्त जानकारी समाज सेवी जगदीश सुन्डी ने दी। मौके पर मुख्य रूप से ग्रामीण दि्वरी बुधराम सुम्बरूई,दिवरी नटरू पुरती, लेबेया सुंडी, जगदीश चंद्र सुंडी, सुखलाल सुम्बरूई,बुरू सुंडी, कोल्हान सुम्बरूई, सिद्धेश्वर सुंडी, सुनील पुरती, साधु चरण सुंडी, हरिनाथ सुंडी आदि उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.