बदायूं, मई 22 -- एक घर में अचानक भीषण आग लग गई। आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे घर में रखा अनाज, भूसा, घरेलू सामान और वाहन चपेट में आ गए। ग्रामीणों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के बिल्सी हाईवे स्थित गांव कुरऊ में गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे विजय कुमार पुत्र दाताराम वाल्मीकि के घर में अचानक आग लगने से अफरातफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने तेज रूप धारण कर लिया और घर के अंदर रखा करीब तीन क्विंटल गेहूं, दो क्विंटल धान और भारी मात्रा में भूसा जलकर नष्ट हो गया। यह भी पढ़ें- करऊ गांव में आग से अनाज और घरेलू सामान जला आग की चपेट में आने से घर में रखा घरेलू सामान, बर्तन, कपड़े और खाने-पीने का सामान भी खराब हो गया। हादसे में तीन मुर्गियों की मौत हो गई, जबकि कुछ अन्य झुलस गईं। घर के बाहर ...