गिरडीह, मई 12 -- बगोदर। बगोदर प्रखंड के देवराडीह पंचायत के करंबा गांव की सड़क जर्जर रूप लेती जा रही है। इससे ग्रामीणों को आवागमन करने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर बिखरे बोल्डर से हर दिन हादसे का खतरा बना रहता है। तत्कालीन विधायक विनोद कुमार सिंह के प्रयास से दो साल पूर्व ही सड़क निर्माण कार्य की स्वीकृति हुई थी। उनके द्वारा डेढ़ साल पूर्व अक्टूबर 2024 में निर्माण कार्य का शिलान्यास भी किया गया था, मगर निर्माण कार्य का शुभारंभ अब तक नहीं हुआ है। सवाल यह है कि निर्माण कार्य की स्वीकृति और शिलान्यास के बाद भी ठेकेदार द्वारा आखिर निर्माण कार्य की शुरुआत क्यों नहीं की जा रही है। आखिर कब तक ग्रामीणों को सड़क बनने का इंतजार करना पड़ेगा?

सड़क की स्थिति बता दें कि बगोदर-सरिया रोड के करंबा मोड़ से करंबा गांव को जोड़ने वाली सड़क...