करंडा कांड के विरोध में प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस नेता गिरफ्तार
मऊ, अप्रैल 26 -- घोसी। गाजीपुर के थाना करंडा अंतर्गत ग्राम पंचायत कठरिया में निशा विश्वकर्मा की हत्या के विरोध में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के आह्वान पर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग को लेकर कैंडिल मार्च निकाल रहे कंग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को कोतवाली पुलिस द्वारा वाराणसी गोरखपुर फोरलेन पर गिरफ्तार कर लिया गया। इसके अतिरिक्त बढुआगोदाम में जिला उपाध्यक्ष सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भी हिरासत में लिया गया। इस दौरान जिला प्रवक्ता उदय प्रताप राय, मनोज गिहार, हफीजुर्रहमान, फहद कादिर, अरविंद यादव, अनिल कुमार, राम प्रवेश विश्वकर्मा, मो. रय्यान, राजेश यादव, अमरनाथ योगी सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- पुलिस ने कांग्रेस का कैंडल मार्च निकालने से रोका यह भी पढ़ें- यूपी के इस जिले में धारा 163 लागू, प्रदर्श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.